Home » Uncategorized » LIC नाहन में बीमा सखी योजना की पहली वर्षगांठ, 18 से अधिक महिलाओं को मिला सम्मान

LIC नाहन में बीमा सखी योजना की पहली वर्षगांठ, 18 से अधिक महिलाओं को मिला सम्मान

नाहन : एलआईसी नाहन शाखा में बीमा सखी योजना की पहली वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना से अब तक 125 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं, जो लोगों के बीच बीमा जागरूकता और सुरक्षा कवरेज बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि बीमा सखी योजना के तहत अब तक लगभग 16 लाख रुपये की स्टाइफंड राशि बीमा सखियों को प्रदान की जा चुकी है, इसके अतिरिक्त उन्हें कमीशन और बोनस का लाभ भी मिल रहा है। यह योजना जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा कि बीमा सखियां घर-घर जाकर लोगों को बीमा योजनाओं के लाभ समझा रही हैं और समाज में बीमा सुरक्षा कवरेज विस्तार में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन व सक्रिय योगदान देने वाली बीमा सखियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित बीमा सखियों में सुश्री सन्नो, विमला देवी, प्रभा कौशिक, सुश्री मंचना, अरुणा कुमारी, ममता, पूनम, वंदना, निशा, सुनीता देवी, रेखा, उषा, विश्वा कुमारी, निर्मला, काला चौहान, सरला, विनिता सहित अन्य बीमा सखियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में एलआईसी नाहन शाखा के अधिकारी, स्टाफ सदस्य और बीमा सखियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]