Home » Uncategorized » 12 दिसंबर को शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 13 को पीटरहॉफ में होगा अभिनंदन समारोह…

12 दिसंबर को शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 13 को पीटरहॉफ में होगा अभिनंदन समारोह…

शिमला: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की को देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। बिहार में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद यह उनका हिमाचल प्रदेश का पहला प्रवास है, जिसे लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और जनमानस के बीच अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह पीटरहॉफ शिमला के ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। डॉ. बिंदल ने यह भी जानकारी दी कि 13 दिसंबर को ही जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भी करेंगे। यह कार्यालय संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो आने वाले वर्षों में पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। बिंदल ने कहा कि यह प्रवास न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भी एक मजबूत संदेश लेकर आएगा। अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड शिमला में आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *