Home » Uncategorized » अब ऊना में लुटेरी दुल्हन का नया कारनामा देखिए, शादी के 14 दिन बाद गहने–नकदी समेट कर हुई फरार

अब ऊना में लुटेरी दुल्हन का नया कारनामा देखिए, शादी के 14 दिन बाद गहने–नकदी समेट कर हुई फरार

ऊना: बंगाणा उपमंडल क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव में करीब 10 दिन पहले ही एक विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और गांववासी शामिल हुए। विवाह समारोह रीति-रिवाजों के बीच विवाह संपन्न हुआ। लेकिन शादी के 10 दिन बाद दुल्हन अपनी सास के कीमती गहने, नकदी और अन्य घरेलू सामान अपने साथ लेकर फरार हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह जब उन्होंने दुल्हन को देखा तो वह घर में नहीं थी और उसके साथ रखा सामान भी गायब था। परिवार ने बताया कि उन्होंने दुल्हन के मायके और आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंततः उन्होंने यह मामला पुलिस के समक्ष दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि दुल्हन की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस अधिकारी बता रहे कि मोबाइल लोकेशन, आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य तकनीकी माध्यमों के जरिये दुल्हन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने गांव में हलचल मचा दी है और लोग इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं। परिवार ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि गहने और अन्य सामान वापस लाए जा सके और दुल्हन की पहचान स्पष्ट हो सके।

पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने दुल्हन को कहीं देखा है तो तुरंत सूचना दें, ताकि मामले का जल्द समाधान किया जा सके। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के अंतर्गत शादी के नाम पर ठगने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया था। यह गिरोह पंजाब से संचालित हो रहा था और उन युवकों को निशाना बनाता था जिन्हें शादी के लिए रिश्ते नहीं मिल रहे थे। यह मामला नगरोटा बगवां की पटियालकड़ पंचायत में सामने आया था, जहां एक पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। परिवार के अनुसार उन्होंने मैरिज ब्यूरो के माध्यम से अपने बेटे की शादी पंजाब की एक युवती से की थी। शादी के 20 दिन बाद ही दुल्हन घर से करीब 10 तोले सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]