Home » Uncategorized » सैनवाला मुबारिकपुर में भाजपा की मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित…

सैनवाला मुबारिकपुर में भाजपा की मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित…

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल का जन मानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन तीन सालों में हिमाचल प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। कांग्रेस सरकार को अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा हिमाचल की जनता के सामने रखना चाहिए। डॉ. राजीव बिंदल आज रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माता कटासन मंडल की सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

कांग्रेस की जनविरोधी कार्यप्रणाली से व्यक्तिगत एवं सामुहिक अहित हुआ

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से आमजन का व्यक्तिगत अहित होने के साथ ही समाज का सामुहिक अहित भी हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सब ओर विकास बंद है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने तीन साल झूठ बोलकर बिता दिये हैं और केवल भाजपा को गाली देने में लगा दिये हैं।

कांग्रेस सरकार पर खड़े किये कई सवाल
डॉ. राजीव बिन्दल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष कई सवाल खड़े किये है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बताये कि हिमाचल में दो हजार, स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान क्यों बंद कर दिये़। सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को क्यों समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख सरकारी पदों को समाप्त करके कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ क्यों धोखा किया है।

एक लाख सरकारी नौकरी की पहली कैबिनेट गारंटी का क्या हुआ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी के हिसाब से पहली कैबिनेट में एक लाख और पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी थी। आज भी बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है, जबकि सरकार कहीं वन मित्र, कहीं पशु मित्र, रोगी मित्र लगाकर पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है।

हिमाचल की 28 लाख बहनें आज भी 1500 रुपये के इंतजार में
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की 28 लाख बहनों को 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी आज प्रदेश की बहनों का 54 हजार रुपये का कर्जा सरकार और कांग्रेस पर चढ़ गया है। आज प्रदेश की 28 लाख बहनें सरकार से पैसे मिलने के इंतजार में हैं और सरकार झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है।

2027 के चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता
डॉ. बिन्दल ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी निर्णयों को घर-घर, गांव गांव तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शानदार ढंग से संगठन और समाज का कार्य करते हुये समाज में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किये। इस अवसर पर भाजपा कटासन मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]