Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से बदल रही नादौन की तस्वीर : शम्मी सोनी

मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से बदल रही नादौन की तस्वीर : शम्मी सोनी

लाइव हिमाचल/नादौन : माननीय मुख्यमत्री के प्रयासों से बदल रही नादौन शहर की तस्वीर । यह बात अध्यक्ष नगर परिषद नादौन शमी सोनी ने जारी एक प्रेस नोट के माध्यम से कहीं, सोनी ने कहा माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू के अथक प्रयासों से स्पोर्ट्स टूरिज़्म को बढ़ावा देने के नादौन बस अड्डा के साथ खरीडी मैदान में 120 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय बनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की 17 खेलों के साथ-साथ एयर शूटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा हॉकी और फुटबॉल खेलों की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी, सोनी ने कहा कि नादौन ऐतिहासिक नगरी है। यहाँ व्यास नदी पर जलक्रीड़ा खेल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से एक टूरिस्ट स्पॉट और 120 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर स्थापित करने के लिए उपरोक्त धन का प्रावधान किया है वहीं दूसरी ओर हवाई सेवाओं के लिए नादौन में एक हेलीपैड का निर्माण किया जा चुका है और हमीरपुर में एक हेलीपेड का निर्माण किया जा रहा है इसके साथ ही नादौन में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर सभी वार्डों में खोले जा रहे हैं जहां पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल सकेगा, उप डाकघर के नजदीक 35 करोड़ की अधिक लागत से एक पांच सितारा टूरिज्म होटल का निर्माण भी किया जा रहा है, सोनी ने उपरोक्त सभी ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए अपनी तथा शहर वासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

Leave a Comment