Home » Uncategorized » शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

लाइव हिमाचल/घुमारवीं: यह मकान सुरेश कुमार पुत्र बलदेव दास का है, जिनका परिवार बी.पी.एल. श्रेणी में आता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। घर में रखे फ्रिज में अचानक करंट फैलने से लपटें उठीं और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सुरेश कुमार की पत्नी कांता देवी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर साहस दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान राख में बदल चुका था। वहीं ग्राम पंचायत डुड़ियां की प्रधान कुसुमलता ने बताया कि पीड़ित परिवार अत्यंत निर्धन है और इस आगजनी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि राहत मिल सके। देर रात तक ग्रामीणों ने नुकसान का आंकलन किया और सहायता जुटाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]