Home » Uncategorized » मां ज्वाला को भेंट किया एक किलो सोने का नौ मुखी आरती दीपक…

मां ज्वाला को भेंट किया एक किलो सोने का नौ मुखी आरती दीपक…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में चंडीगढ़ से आए एक श्रद्धालु ने मां ज्वालामुखी के चरणों में करीब एक किलो सोने का नौ मुखी आरती दीपक भेंट किया। श्रद्धालु ने बताया कि माता रानी की कृपा से उनका कारोबार लगातार तरक्की कर रहा है, इसलिए अपनी नेक कमाई का यह अंश उन्होंने मां के चरणों में समर्पित किया है। अब इस सोने की नौ मुखी आरती दीपक से प्रतिदिन पांच बार माता रानी की आरती की जाएगी। उधर शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में लगभग 10 तोले का सोने का हार अर्पित किया। श्रद्धालु ने बताया कि माता रानी की कृपा से उनका कारोबार लगातार तरक्की कर रहा है, इसलिए अपनी नेक कमाई का यह अंश उन्होंने मां के चरणों में समर्पित किया है। अब इस सोने की नौ मुखी आरती दीपक से प्रतिदिन पांच बार माता रानी की आरती की जाएगी। मंदिर अधिकारी तहसीलदार मनोहर लाल, ट्रस्ट सदस्य कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धालु परिवार का स्वागत कर मां ज्वालामुखी की चुनरी, तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार यह श्रद्धालु पुजारी अनिल शर्मा के यजमान हैं और पूर्व में भी माता रानी की सेवा में सोने का पत्रा चढ़ा चुके हैं, जिससे मुख्य ज्योति को मढ़ा गया था। ट्रस्ट सदस्य कपिल शर्मा ने बताया कि मां ज्वालामुखी के दरबार में अकबर के समय से लेकर आज तक भक्तों की आस्था अविचल रही है। आज भी कई बड़े व्यापारी और श्रद्धालु यहां आकर माता को अमूल्य भेंट अर्पित करते हैं। उन्होंने विधायक संजय रतन, जिलाधीश कांगड़ा, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ज्वालामुखी और मंदिर अधिकारी से आग्रह किया कि ऐसे दानी भक्तों की सूची तैयार कर मंदिर में एक सम्मान बोर्ड लगाया जाए, ताकि उनके नामों से अन्य श्रद्धालु भी माता रानी की सेवा और विकास कार्यों में योगदान दे सकें। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार को एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में लगभग 10 तोले का सोने का हार अर्पित किया। श्रद्धालु ने बताया कि मां की कृपा से उनके परिवार पर विशेष आशीर्वाद बना है। भक्त ने कहा कि मां चिंतपूर्णी की ममता और संरक्षण से उनके घर-परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी हुई है। मंदिर में परिवार के सभी सदस्य देर रात की आरती में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने भक्ति भाव से मां का पूजन किया और आयोजन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]