Home » Uncategorized » आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में रक्तदान शिविर आयोजित…

आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में रक्तदान शिविर आयोजित…

सोलन: सतर्कता जागरूक सप्ताह के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक सर्कल कार्यालय सोलन द्वारा आज ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक सोलन के उपमण्डल प्रमुख रविन्द्र सिंह नेगी ने की। रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदाता द्वारा दिए गए रक्त से ज़रूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा रक्तदान जहां एक अमूल्य जीवन को बचाने में सहायक है वहीं व्यक्ति स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
उन्होंने कहा कि 02 नवम्बर, 2025 तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पंजाब नेशनल बैंक द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं। शिविर में 50 प्रतिभागियों ने रक्तदान कर पुनीत कार्य किया। इस अवसर पर ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी सोलन डॉ. निशा वर्मा पंवर, डॉ. अनिता गौतम तथा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की ब्लड बैंक की टीम सहित रक्तदाता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *