Home » Uncategorized » देहरादून-बंगलुरू इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पक्षी से टकराई, बाल-बाल बची 170 यात्रियों की जान, 53 मिनट तक हवा में रही…

देहरादून-बंगलुरू इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पक्षी से टकराई, बाल-बाल बची 170 यात्रियों की जान, 53 मिनट तक हवा में रही…

लाइव हिमाचल/देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां देहरादून-बेंगलुरु फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. कहा जा रहा है कि विमान में करीब 170 यात्री सवार थे. देहरादून से उड़ान भरने के बाद विमान ने तकनीकी दिक्कतों का सामना किया. 53 मिनट तक हवा में चक्कर काटने के बाद वापस शाम 6.59 पर देहरादून एयरपोर्ट पर ही उसकी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान देहरादून आ रही दो फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी. शुरुआती जानकारी के मुतबाकि, देहरादून से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को आज शाम उड़ने के बाद दोबारा देहरादून एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद तकनीकी खराबी आ गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इस दौरान दो अन्य फ्लाइट दिल्ली-देहरादून और मुंबई-देहरादून को दिल्ली एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करवाया गया. इस बीच, जिस फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी, वो 53 मिनट तक हवा में रही. 6:59 मिनट पर उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *