शिमला: कर्नल संजय शांडिल जी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नल संजय का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री बोले, एक कर्नल के रूप में संजय जी ने देश सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका अनुभव और समर्पण कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





