Home » Uncategorized » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल विमान में भरी उड़ान उड़ान…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल विमान में भरी उड़ान उड़ान…

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति ने ये उड़ान हरियाणा में स्थित अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भरी। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर हैं। इस नाते वह तीनों सेनाओं की कमांडर भी हैं। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। यह उड़ान उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी। उस उड़ान के बाद राष्ट्रपति ने अपना अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि वायुसेना के पायलटों की दक्षता और अनुशासन की जितनी सराहना की जाए उतना ही कम है।

राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

राफेल में उड़ान भरने से पहले अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने स्वागत किया। एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट में राष्ट्रपति की उड़ान का यह अनुभव एयरफोर्स की आधुनिकता, क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन, राफेल स्क्वाड्रन की तैनाती का प्रमुख केंद्र है और इसे भारत की हवाई सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *