Home » Uncategorized » Chamba News: गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे घायल

Chamba News: गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे घायल

लाइव हिमाचल/चंबा: चम्बा जिले के सलूणी इलाके में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बता दें कि सलूणी–गल–कुंड–पतरूमा मार्ग पर बंजाल के पास एक ऑल्टो कार  अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार टिकरू से सलूणी की ओर जा रही थी। जब वाहन बंजाल के पास पहुंचा, तो चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया तथा पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। दुर्घटना में विशाल कुमार पुत्र चमारू राम निवासी गांव बंजाल, पंचायत खरल, तहसील सलूणी और निशा पत्नी अमर सिंह गांव खलोड़ी, पंचायत खरल, तहसील सलूणी की मौके पर मौत हो गई, जबकि निशा देवी के दोनों बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नागरिक अस्पताल सलूणी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने विशाल कुमार और निशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियूर में शवों का पोस्टमार्टम करवाया।इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25000-25000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *