शिमला: शिमला जिले के सुन्नी (घरयाणा) में एक निरंकारी विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दूल्हा वंश, जग्गू के पुत्र और दुल्हन सकीना सुरिंदर बानिया और रूप की बेटी थीं. बारात पंचकूला, हरियाणा से आई थी। ये अपने आप में पहला अनुभव था जिसमें दूल्हा और दुल्हन के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था थी, क्योंकि दूल्हे का सेहरा सोने और हीरे से बना था और गले में विदेशी मुद्रा के हार थे. इसके लिए उच्च श्रेणी की सुरक्षा की पूरी निगरानी रखी गई थी और किसी को भी दूल्हा और दुल्हन के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।





