Home » Uncategorized » सेवा सप्ताह के तहत झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बांटे गर्म वस्त्र…

सेवा सप्ताह के तहत झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बांटे गर्म वस्त्र…

लाइव हिमाचल/सोलन : नेशनल युवान सेवा फैलोशिप के तहत नेशनल यूथ प्रोजेक्ट (एनवाईपी) हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में 2 अक्टूबर से चल रहे सेवा सप्ताह के तहत झुग्गियों में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र बांटे। एनवाईपी हिमाचल के समन्वयक यशपाल कपूर ने बताया कि राजस्थान के कुछ लोग सोलन बाईपास में झुग्गियों में रहते हैं और दीपावली के लिए खूजर के पत्तों से बने झाड़ूओं को बनाकर बेचते हैं। पिछले तीन दिन सोलन में लगातार बारिश हो रही है और इससे तापमान गिरा है। बरसात का पानी इनकी झुग्गियों में घुस रहा है। हिमाचल के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों से आए इन लोगों के पास गर्म वस्त्र न होने के कारण ठंड में ठिठुर रहे हैं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी है। ऐसे में एनवाईपी हिमाचल ने उन्हें गर्म वस्त्र बांटे ताकि वह यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड में अपना बचाव कर सकें। एनवाईपी की के वालंटयिर मौके पर पहुंचे और उन्हें वस्त्र बांटे। स्थानीय लोग व स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस कार्य में आगे आएं ताकि इन लोगों को राहत मिल सकें। इस कार्य में सोलन की सारथी वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान सुभाष सकलानी और वरिष्ठ उपप्रधान डॉ.जीआर साहिबी ने भी सहयोग दिया। इनमें गर्म जैकेट और लोअर व अन्य कपड़े शामिल थे। इस मौके पर एनवाईपी के वालंटियर भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *