लाइव हिमाचल/सोलन: समस्त भक्तजनों को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार वाले देवता – सेरीघाट में दिनांक 19 अक्तूबर 2025 को धार वाले देवता के कार्तिक मास के ज्येष्ठ रविवार का मेला लगेगा। जिसमें श्रद्धालु उपस्थित होकर नई फसल का चढ़ावा ‘कणा’ भेंट कर अपने देवता से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वहीं मेले के दौरान देवता का अखाड़ा भी लगेगा। इस दौरान देवते के कल्याणे अपनी समस्याओं को देवता के समक्ष रखेंगे। देवता अपने गुर के माध्यम से लोगों को समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताएंगे। साथ ही भक्तों को प्रसाद के रूप में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आप समस्त भक्तजन सपरिवार व मित्रजनों सहित सादर आमंत्रित हैं।





