Home » Uncategorized » बिलासपुर एम्स में नर्स ने मरीज के तकिए के नीचे से बरामद किया चिट्टा

बिलासपुर एम्स में नर्स ने मरीज के तकिए के नीचे से बरामद किया चिट्टा

लाइव हिमाचल/बिलासपुर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में 15 दिन से उपचाराधीन गढ़शंकर (पंजाब) निवासी एक मरीज के पास 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति के पास बरामद मात्रा कम है, लेकिन संस्थान में उसके पास यह नशा कहां से आया, यह चिंता का विषय है।मरीज के पास चिट्टा भी संस्थान में तैनात नर्सिंग आफिसर (एनओ) ने उसके तकिये के नीचे बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक सतनाम सिंह निवासी गढशंकर (पंजाब) को टांग में इन्फेक्शन था और यहां उसकी टांग का आपरेशन हुआ था। आपरेशन करवाने के लिए वह 15 दिन पहले एम्स बिलासपुर में आया था। वह संस्थान के वर्चुअल वार्ड की दूसरी मंजिल के बेड नंबर 360 में उपचाराधीन था। सोमवार को सतनाम इंजेक्शन लगवाने के लिए गया तो जाने से पूर्व उसने तकिये के नीचे एक सफेद प्लास्टिक की डिब्बी छिपा दी। वहां तैनात नर्सिंग आफिसर को शक हुआ और उसके जाने के बाद जब उसने उस डिब्बी को देखा तो उसमें चिट्टा पाया गया। उसने तुरंत वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बुलाया तथा सफेद डिब्बी की जांच करवाई। जांच करने पर डिब्बी के अंदर से 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। यहां बता दें कि दो माह पूर्व भी एम्स के मनोरोग वार्ड में मरीज को देखने के लिए जा रहे एक तीमारदार से सुरक्षाकर्मी ने चिट्टा बरामद किया था। अब यहां उपचाराधीन मरीज से चिट्टा बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *