Home » Uncategorized » दुष्कर्म मामले में एसडीएम ऊना को पीड़िता के साथ समझौते करने के बाद मिली अग्रिम जमानत

दुष्कर्म मामले में एसडीएम ऊना को पीड़िता के साथ समझौते करने के बाद मिली अग्रिम जमानत

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को दुष्कर्म मामले में आरोपी ऊना के एसडीएम विश्व मोहन को पीड़िता के साथ समझौते करने के बाद अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत के पिछले आदेशों के बाद पीड़िता व्यक्तिगत तौर पर पेश हुई। पीड़िता ने अदालत को बताया कि आरोपी एसडीएम ने उसके साथ शादी करने को कहा है। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। समझौते के तहत अब पीड़िता मामले को वापस लेना चाहती है। इसके लिए उसकी ओर से अदालत में एक आवेदन भी दायर किया गया है। न्यायाधीश राकेश कैंथला की अदालत ने पीड़िता के बयानों को सुनने के बाद मामले को विचार के लिए 16 अक्तूबर के लिए रख दिया है। तब तक अदालत ने एसडीएम को पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *