Home » ताजा खबरें » सरकार द्वारा व्यवसाय पर लगने वाले GST दर को 28% से घटाकर 18% करना एक दूरदर्शी और जनहितकारी निर्णय : रणजीत ठाकुर

सरकार द्वारा व्यवसाय पर लगने वाले GST दर को 28% से घटाकर 18% करना एक दूरदर्शी और जनहितकारी निर्णय : रणजीत ठाकुर

लाइव हिमाचल/सोलन: लंबे समय से निजी बस ऑपरेटर समुदाय जिस माँग को लेकर संघर्षरत था। रणजीत ठाकुर जिला सोलन अध्यक्ष निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने माननीय प्रधानमंत्री, वित्त मंत्रालय और सरकार के संबंधित विभागों का हृदय से धन्यवाद करता किया। उन्होंने कहा कि हमारी कठिनाइयों को समझते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया। उस माँग की सार्थकता हमें मिली है। सरकार द्वारा हमारे व्यवसाय पर लगने वाले GST दर को 28% से घटाकर 18% करना एक दूरदर्शी और जनहितकारी निर्णय है। यह कदम निजी बस ऑपरेटरों की आर्थिक परेशानियों को कम करेगा। साथ ही, हम विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री महोदय के भी कृतज्ञ हैं। ओर डॉक्टर राजीव सेजल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उनका मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन हमारे इस संघर्ष के हर चरण में हमारे साथ रहा। उन्होंने समय-समय पर हमारी बात को सरकार और संबंधित मंचों तक पहुँचाया और हमारी समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उनके इस योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने यूनियन की ओर से सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि निजी बस ऑपरेटर यूनियन जिला सोलन भविष्य में भी समाज और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]