Home » Uncategorized » कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने 19 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार…

कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने 19 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: थाना धर्मपुर की पुलिस टीम बीते दिन गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि जाबली से धर्मपुर की ओर एक बलेनो गाड़ी आ रही है, जिसमें तीन युवक चिट्टा/हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं और धर्मपुर एवं सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में इसे युवकों को सप्लाई की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सनवारा के समीप नाकाबंदी कर कार को रोका और जांच की। जांच के दौरान युवकों के कब्जे से 19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। जिसके बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, मामले में संलिप्त गाड़ी को भी जब्त किया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित (30), पुत्र बलबीर सिंह, निवासी गाँव ओडीधार, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, अर्जुन सिंह चौहान (28), पुत्र कृष्ण चंद, निवासी गाँव सारी, तहसील चिडगांव, जिला शिमला, मंथन ठाकुर (27), पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गाँव निशानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वहीं पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]