Home » Uncategorized » मां नयना देवी ने पूरी की मन्नत, माथा टेकने पहुंचा परिवार

मां नयना देवी ने पूरी की मन्नत, माथा टेकने पहुंचा परिवार

धर्म डेस्क: कहते हैं कि अगर कोई दुआ सच्चे मन से मांगी जाए तो वह अवश्य पूरी होती है। ऐसा ही कुछ पंजाब के रहने वाले एक परिवार के साथ हुआ है। परिवार मन्नत पूरी होने के बाद शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के दरबार पहुंचा। खन्ना से आए राजेश भांबरी ने बताया कि माता रानी की मन्नत से उन्हें 18 साल बाद एक साथ तीन बेटे हुए। मां से केवल एक पुत्र की मुराद मांगी थी, लेकिन माता रानी ने उनकी झोली भरी और तीन पुत्रों की देन दी है। तीनों बेटों के नाम ब्रह्मा, विष्णु और महेश रखे हैं। रविवार को माता के दरबार में परिवार ने इन बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया और बच्चों की लंबी आयु की दुआ मांगी। इस अवसर पर महिला श्रद्धालु प्रीति भांबरी ने कहा कि उनके परिवार में पहले एक बेटी थी। उन्होंने माता से मन्नत मांगी थी कि उनका परिवार पुत्र संतान से पूर्ण हो जाए। पूरे परिवार ने माता नयना देवी का आशीर्वाद लिया।बता दें शारदीय नवरात्र के दौरान इस शक्तिपीठ में देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रविवार को भी 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]