Home » Uncategorized » Himachal Weather: प्रदेश में अब गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, ऊना का पारा 37 डिग्री पार, जानिए कैसा रहेगा आगामी दिनों में मौसम?

Himachal Weather: प्रदेश में अब गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, ऊना का पारा 37 डिग्री पार, जानिए कैसा रहेगा आगामी दिनों में मौसम?

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज़ से जहां लोगों को राहत मिली है. वहीं साफ मौसम के चलते अब सड़कों की बहाली का कार्य भी तेज कर दिया गया है. प्रदेश में साफ मौसम से अब अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री का बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में इस बार प्रदेश में गर्मी का नया रिकॉर्ड बनने की भी संभावना है.  रविवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिला. वहीं अब मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा 1 अक्टूबर तक प्रदेश में साफ मौसम के बीच तेज धूप खिलने का पूर्वानुमान है।

कहां कितना रहा तापमान

रविवार को धूप खिलने के बाद से सबसे अधिक तापमान ऊना में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया है. बीते सप्ताह से आए दिन यहां तापमान में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में बात करें तो रविवार को शिमला में तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 33.3 डिग्री, भुंतर में 33.0, कल्पा में 24.1, धर्मशाला में 30.1, ऊना में 37.6, नाहन में 28.9, सोलन में 30.5, मनाली में 26.6, कांगड़ा में 33.4, मंडी में 31.4, बिलासपुर में 34.2, हमीरपुर में 32.3, जुब्बड़हट्टी में 26.4, कुफरी में 21.0, कुकुमसेरी में 26.1, नारकंडा में 21.5, भरमौर में 26.8, रिकांगपिओ में 28.6, धौलाकुआं में 33.2, बरठी में 32.9, ताबो में 32.8, नेरी में 34.5, और बजौरा में 34.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी सभी इलाकों में लगात तापमान बढ़ता हुआ नाराज़ आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]