Home » Uncategorized » प्राथमिक शिक्षक संघ का उद्योग मंत्री से संवाद, कलस्टर प्रणाली पर जताया विरोध

प्राथमिक शिक्षक संघ का उद्योग मंत्री से संवाद, कलस्टर प्रणाली पर जताया विरोध

नाहन : प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल, संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से परिधि गृह नाहन में मिला। बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ ने उद्योग मंत्री को सम्मानित भी किया। जिला अध्यक्ष ने मुख्य रूप से सरकार द्वारा लागू की गई कलस्टर प्रणाली पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इस प्रणाली के लागू होने से प्राथमिक स्तर के ढांचे में गड़बड़ी पैदा हो रही है। यदि कलस्टर प्रणाली लागू होती है, तो यह JBT से HT, HT से CHT और CHT से BEEO की पदोन्नति पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा के निदेशालय के 1980 में अलग होने के बाद JBT केडर से खंड प्रारंभिक अधिकारी की पदोन्नति होती थी और एक JBT शिक्षक को पदोन्नति प्राप्त करने पर DDO द्वारा सभी अन्य लाभ प्रदान किए जाते थे। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि कलस्टर प्रणाली लागू होने से सभी शक्तियां प्रिंसिपल के अधीन आ जाएंगी , जिसका संघ कड़ा विरोध करता है। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल उप-निदेशक, स्कूली शिक्षा सिरमौर से भी मिला और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। उप-निदेशक ने CHT और BEEO की प्रोमोशन लिस्ट तैयार करने का आश्वासन दिया और कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ तालमेल रखकर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग और शिक्षक संघ मिलकर शिक्षण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे और कोई भी मामला लंबित नहीं रहेगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव चत्तर ठाकुर , कोषाध्यक्ष धर्मेंदर सिंह, प्राथमिक शिक्षा संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रंगीलाल तोमर, माया राम शर्मा , अनिल तोमर और राजेश चौहान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]