Home » Uncategorized » पंजाहल, कौलवाला भूड़ और हरीपुर खोल में लगेंगे फ्री मेडिकल चेकअप कैंप: डॉ. बिंदल

पंजाहल, कौलवाला भूड़ और हरीपुर खोल में लगेंगे फ्री मेडिकल चेकअप कैंप: डॉ. बिंदल

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल आज सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र के प्रवास पर रहे। उन्होंने धौण, पंजाहल, बनेठी, चाकली, निहोग और कौलांवाला भूड़ में जन समस्यायें सुनी। डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली और नुकसान का जायजा भी लिया। डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल में आई आपदा के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा परिवार सदैव आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल पहुंचकर आपदा पीड़ितों का हाल पूछा और उनका दुख साँझा किया। नरेन्दर मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की फौरी आपदा राहत हिमाचल को दी है। डॉ. बिन्दल ने धारटी क्षेत्र मे भारी बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपनी फसलों के नुकसान की जानकारी कृषि और राजस्व विभाग को समय पर उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि सरकार से उचित मुआवजा मिल सके। डॉ. बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में ग्रामीण सड़कें बंद होने पर भी गहरी चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हैं जिससे स्थानीय लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो-तीन महिनों से यहाँ जनजीवन ठप है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सड़कें खोलने की मांग की है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश भर में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा प्रकल्प चलाये जायेंगे। डॉ. बिन्दल ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र में तीन फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। ये कैंप पंजाहल में 20 सितम्बर, कौलांवालाभूड़ में 21 सितम्बर और हरिपुर खोल में 25 सितम्बर को आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह कैंप भाजपा के धारटी मंडल, माता त्रिलोकपुर मंडल और माता कटासन मंडल द्वारा श्री सांई मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल नाहन के सौजन्य से लगाये जा रहे हैं। डॉ. बिन्दल ने कहा कि भारी बारिश के कारण लगातार आ रही आपदा में ये मैडिल कैंप अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *