
RRB Section Controller Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 368 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आइए खबर को विस्तार से जानते है
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क
महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक/SC/ST/अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC)/दिव्यांग उम्मीदवार: परीक्षा शुल्क ₹250। प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर यह राशि वापस कर दी जाएगी।
अन्य उम्मीदवार: परीक्षा शुल्क ₹500, जिसमें से ₹400 पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने पर वापस कर दिए जाएंगे।
उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया
1. सबसे पहले उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलने पर “पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।
5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
6. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
इस भर्ती के लिए संगठन ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें ताकि पात्रता मानदंड, आरक्षण नियम और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके।





