Home » Uncategorized » कुमारहट्टी में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया हरितालिका तीज का पर्व..

कुमारहट्टी में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया हरितालिका तीज का पर्व..

लाइव हिमाचल/सोलन: मंगलवार को हरितालिका तीज पर्व पूरे शहर भर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों, सोलह श्रृंगार और मेहंदी से सजी-धजी नजर आईं। जिला सोलन के कुमारहट्टी में प्रवासी नेपाली संपर्क मंच भारत द्वारा हरितालिका तीज बहुत हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। यह जानकारी प्रवासी नेपाली संपर्क मंच भारत संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हरितालिका तीज का त्यौहार बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। हजारों भक्तों ने व्रत, शिव-पूजन और नृत्य-संगीत में हिस्सा लिया. वहीं नेपाल से आए कलाकारों ने अपनी सहभागिता से इस आयोजन को भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित किया। संजय कुमार ने इस आयोजन के लिए आए सभी लोगों वह स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन उनके सहयोग से ही सफल हो पाया है। हरितालिका तीज महोत्सव केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि भारत और नेपाल की अटूट सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]