Home » Uncategorized » इनरव्हील क्लब सोलन ने किया पौधरोपण…

इनरव्हील क्लब सोलन ने किया पौधरोपण…

सोलन : इनरव्हील क्लब सोलन ने पौधरोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। क्लब की ओर से डीपीएस स्कूल के समीप बाईपास पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएफओ सोलन एचके गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि क्लब का यह प्रयास सरानीय है। इससे पर्यावरण संरक्षण और सोलन शहर को हरा-भरा रखने में मदद मिलेगी। इनरव्हील क्लब (308) सोलन की प्रधान चारू चौहान ने मुख्यातिथि व वन विभाग से आए अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए। इस मौके पर क्लब की सदस्य सविता शर्मा, सुमन कंवर, पायल तोमर, नलिनी प्रभाकर, आरती दुग्गल, रीना बाली समेत अन्य मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *