Home » Uncategorized » प्रीति और हैप्पी की लव स्टोरी में आड़े आ रहा था पति प्रिंस…दोनों ने मिलकर रास्ते से हटा दिया…

प्रीति और हैप्पी की लव स्टोरी में आड़े आ रहा था पति प्रिंस…दोनों ने मिलकर रास्ते से हटा दिया…

Oplus_131072
यमुनानगर : हरियाणा के  यमुनानगर के कस्बा साढोरा निवासी एक महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही पति को अपने प्रेमी के हाथ मौत के घाट उतार दिया. महिला और उसके प्रेमी दोस्त ने बड़े ही शातिराना ढंग से इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया. अब पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया य और तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है. जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के कस्बा साढोरा के रहने वाले प्रिंस की बराडा रोड पर निर्मम हत्या कर दी थी. हत्यारे ने मृतक के  मुंह पर लोहे की रोड से कई वार किए थे ताकि उसकी शिनाख्त भी ना हो सके. हालांकि 15 मई को पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद  पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों के हवाले कर दिया था.

मृतक प्रिंस के परिजनों ने पुलिस के सामने कुछ दिन पहले यह शक जाहिर किया कि प्रिंस की पत्नी प्रीति का हैप्पी नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और हो सकता है कि कहीं प्रीति के कहने पर ही किसी ने उसे मौत के घाट उतारा हो. पुलिस ने प्रीति को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान मामला चौंकाने वाला निकला.
दरअसल प्रीति और उसके दोस्त हैप्पी ने साजिश रची. दोनों ने तय किया कि जब प्रिंस काम से लौटकर वापस आएगा तो बीच रास्ते ही उसे मौत के घाट उतार देंगे. इस पर हैपी और उसके दोस्त ने 15 में की रात को जब प्रिंस काम से वापस लौट कर घर आ रहा था तो तभी बीच रास्ते ही हाथ देकर रोका और उसकी बाइक पर लिफ्ट मांग ली. तीनों बाइक पर सवार होकर जब साढोरा की तरफ आ रहे थे कि तभी बीच रास्ते में जंगल में हैप्पी ने बैग से लोहे की रॉड निकाल कर प्रिंस के सिर पर वार किया. बाद में हैप्पी ने प्रिंस के सिर पर कई प्रहार किए औऱ फिर चेहरे को पूरी तरह से नष्ट किया गया था. दोस्त ने प्रिंस के पेट में चाकू मारने का भी प्रयास, किया लेकिन चाकू टेढ़ा होने के कारण असर नहीं कर पाया. हत्या करने के बाद दोनों प्रीति के पास पहुंचे और उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर प्रिंस को मौत के घाट उतार दिया है। डीएसपी बिलासपुर हरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में प्रीति ने बताया कि वह जल्द ही हैप्पी से शादी करना चाहती थी और उसी के चलते ही साजिश रची. हत्या करने के दौरान दोनों दोस्तों ने अपने फोन को अपने-अपने घर पर ही छोड़ दिया था।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]