Home » Uncategorized » अंतिम यात्रा के दौरान हादसा, जर्जर गौशाला ढ़हने से 5 लोग घायल, अर्थी भी मलबे में फंसी…

अंतिम यात्रा के दौरान हादसा, जर्जर गौशाला ढ़हने से 5 लोग घायल, अर्थी भी मलबे में फंसी…

Oplus_131072

हमीरपुर: हमीरपुर जिले के ख्याह गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा उस समय पेश आया जब गांव के लोग एक शव लेकर अंतिम यात्रा के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक जर्जर हो चुकी एक गौशाला गिर गई, जिसकी चपेट में अर्थी सहित पांच लोग आ गए और मलबे में दबकर घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गांव के ही निवासी वीरेंद्र की मौत के बाद लोग उनकी अर्थी को लेकर श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्थित पुरानी और खस्ताहाल गौशाला अचानक भरभराकर गिर गई। घटना इतनी अचानक हुई कि पांच लोग मलबे में दब गए, जबकि अर्थी भी मलबे में फंस गई। गांववासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने मलबा हटाकर अर्थी को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कई पुरानी इमारतें जर्जर हालत में खड़ी हैं, जो कभी भी हादसे को जन्म दे सकती हैं। ग्रामीण प्रशासन से इन ढांचों को गिराने और सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]