सोलन: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ. एल.एस. नेगी सभागार परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी अधिकारी तथा सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सोलन: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ. एल.एस. नेगी सभागार परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी अधिकारी तथा सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वैद्य राजेश कपूर वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “तनाव प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण” विषय पर व्याख्यान देते हुए जीवनशैली जनित रोगों के कारण और उनके आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तनाव प्रबंधन की सरल विधियां बताईं और स्मरण शक्ति को बढ़ाने के उपयोगी उपाय भी सुझाए। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें एकल एवं सामूहिक गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य मंचन शामिल रहे। फ्रांस से आए प्रो. ऐनिक विगनेस और प्रो. रिचर्ड ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।





