Home » ताजा खबरें » राजगढ़ में शलेच पुल के पास सेब से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक बाल-बाल बचा

राजगढ़ में शलेच पुल के पास सेब से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक बाल-बाल बचा

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/नाहन : नौरा–नेरीपूल सड़क पर शलेच पुल के पास बुधवार रत एक बड़ा हादसा टल गया। सेब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बझेतू नदी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात शिलाबाग के समीप हुई। हादसे के समय ट्रक सेब की खेप लेकर जा रहा था। रातभर हुई बारिश के बाद सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी और जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया था। बताया जा रहा है कि सड़क के कच्चे होने और फिसलन के कारण चालक का ट्रक पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सीधे नीचे नदी में जा समाया। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान हुआ है, जबकि सेब की खेप भी नदी में बह गई। डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सड़क की कच्ची व फिसलन भरी हालत को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन करने में अभी समय लगेगा, क्योंकि रातभर की बारिश से क्षेत्र में यातायात और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और फिसलन भरी सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]