Home » Uncategorized » वरिष्ठ नागरिक संघ डगशाई के चुनाव हुए संपन्न…

वरिष्ठ नागरिक संघ डगशाई के चुनाव हुए संपन्न…

लाइव हिमाचल/सोलन : वरिष्ठ नागरिक संघ डगशाई के चुनाव आज जी एस संधु पूर्व नामित सदस्य व व्योवृद्ध वरिष्ठ नागरिक की अध्यक्षता में सनातन धर्म सभा हॉल डगशाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। वहीं इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ नागरिक संघ डगशाई के संयोजक नरेश मोहिल ने दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष वीणा चंदेल, उपाध्यक्ष संसार चंद मेहता, महासचिव सरदार रघुवीर सिंह,सचिव मनोज मारवाड़ी, कोषाध्यक्ष तरसेम राज कैन्थ, प्रैस सचिव अरुण गुप्ता, संगठन सचिव सरदारनी हरजिंदर कौर, मुख्य सलाहकार जी०एस० संधू, सलाहकार, जगदीश सूद, वहीं रोहित सूद, मंजू सूद, बसंत अग्रवाल, बिमला गोयल, सरदारनी मंजीत कौर कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *