Home » ताजा खबरें » Himachal Landslide: चंबा में चलती बस की छत चीरकर अंदर गिरी चट्टान, 30 यात्री थे सवार…

Himachal Landslide: चंबा में चलती बस की छत चीरकर अंदर गिरी चट्टान, 30 यात्री थे सवार…

चंबा : हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश जारी है। जिला चंबा में आज सुबह चलती बस पर चट्टान गिर गई। हादसा बेहद खौफनाक था, चट्टान बस की छत को चीरते हुए अंदर आ गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि चट्टान चालक के पीछे खाली जगह पर पड़ी, यदि सीट की तरफ गिरती तो जानी नुकसान तय था। जानकारी के अनुसार हुसैन कोच की निजी बस, जो चांजू से देवीकोठी की ओर जा रही थी, रास्ते में अचानक पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आ गई। भारी भरकम चट्टान गिरने से  बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सतर्कता से बस रुक गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर बरसात के मौसम में अकसर पहाड़ से पत्थर गिरने की घटनाएं होती हैं, जिस पर प्रशासन को पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम करने की आवश्यकता है। भारी बारिश के कारण चंबा की कई सड़कें बंद हैं। चंबा-पठानकोट वाया दुनेरा मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद है। इस कारण कई वाहन चालक फंसे हुए हैं। कुछ लोग वैकल्पित मार्ग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। चुवाड़ी लाहड़ू मार्ग पर भी आवाजाही ठप है। यहां पर भी भारी लैंडस्लाइड हुआ है। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई है।

Leave a Comment