Home » Uncategorized » वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए अमूल्य : डॉ. शांडिल

वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए अमूल्य : डॉ. शांडिल

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए अमूल्य है और सेवानिवृत अपने अनुभवों से सीखे हुए ज्ञान को युवाओं के साथ साझा कर युवा पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत सायरी में पेंशनर कल्याण संघ सायरी के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि एक अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन सभी के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का जीवन भर का अर्जित ज्ञान अनेक मुश्किल परिस्थितियों में सही रास्ता चुनने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों का अहम योगदान है और  प्रदेश सरकार सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सदैव ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय प्रदेश के विकास में लगाया है। डॉ. शांडिल ने सेवानिवृत्त कर्मियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को समय-समय पर नशे जैसी बुराई के प्रति जागरूक करंे ताकि वह नशे से बचे रहे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान करने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण करने का आग्रह भी किया। उन्होंने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ज़िला सोलन पेंशनर कल्याण संघ के प्रधान के.डी. शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि अखिल भारतीय अर्धसैनिक बल सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान बी.के. शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, पेंशनर कल्याण संघ सायरी के प्रधान बेली राम राठौर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के प्रधान जगदीश भरद्वाज, ज़िला सोलन पेंशनर्स कल्याण संघ के वरिष्ठ उप प्रधान जी.आर. भारद्वाज, नायब तहसीलदार कण्डाघाट सुरेंद्र चंदेल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सहित पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]