Home » ताजा खबरें » नाहन आईटीआई में प्रवेश की तिथि 12 अगस्त तक बढ़ी

नाहन आईटीआई में प्रवेश की तिथि 12 अगस्त तक बढ़ी

नाहन : आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक तकनीकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत द्वितीय काउंसलिंग में चयनित हुए छात्रों को प्रवेश हेतु दाखिला लेने की तिथि को अब 8 अगस्त से बढ़ाकर 12 अगस्त, 2025 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित हुए छात्र 12 अगस्त सायं 5 बजे तक अपना दाखिला करवा लें तथा वे अपने साथ दसवीं का प्रमाणपत्र, हिमाचली, चरित्र प्रमाण पत्र व मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी लेकर आएं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का अब तक चयन नहीं हुआ है तथा जिन्होंने दाखिले के लिए आवेदन भी नहीं किया है उनके के लिए स्पॉट राउंड 18 अगस्त से आरंभ हो रहा है। ऐसे अभ्यर्थी दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें स्पॉट राउंड में खाली बची सीटों के लिए स्वीकृति दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी hptechboard.com पर ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]