Home » ताजा खबरें » भाजपा विधायक आशीष शर्मा से विजिलेंस ने दो घंटे की पूछताछ; जानिए पूरी ख़बर ?

भाजपा विधायक आशीष शर्मा से विजिलेंस ने दो घंटे की पूछताछ; जानिए पूरी ख़बर ?

Oplus_131072
शिमला: राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष जांच टीम ने विधायक आशीष शर्मा से पिछले साल दर्ज किए गए एक मामले में दो घंटे पूछताछ की है। विधायक पर कंपनी के पंजीकरण दस्तावेजों में धांधली का आरोप है। विजिलेंस थाना हमीरपुर में शिमला से पहुंची टीम ने विधायक से पूछताछ की। मामले में यह आरोप है कि ठेकेदार प्रवीण कुमार शर्मा ने पीडब्ल्यूडी से मैसर्स झंडू कंस्ट्रक्शन कंपनी के मिथ्या एवं भ्रामक वर्क डन सर्टिफिकेट के आधार पर ठेकेदार की श्रेणी बी से ए में करवाई है। यह मामला यहां जिला एवं सत्र न्यायालय में भी चल रहा है। उधर, विधायक आशीष ने कहा कि सरकार निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। जनता की आवाज बुलंद करने और भ्रष्टाचार उजागर करने पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]