Home » Uncategorized » अर्की से कुनिहार ला रहे थे अवैध शराब की खेप, एक व्यक्ति गिरफ्तार…

अर्की से कुनिहार ला रहे थे अवैध शराब की खेप, एक व्यक्ति गिरफ्तार…

Oplus_0

सोलन: पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गश्त व अपराधों की रोकथाम के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ दबोचा है। आरोपी बिना परमिट और लाइसेंस के शराब की भारी खेप लेकर अर्की से कुनिहार की ओर आ रहा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब क्षेत्र में गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक गाड़ी नंबर HP-64C-2622 अर्की की तरफ से आ रही है, जिसे सुरजीत कुमार नामक व्यक्ति चला रहा है और वह गाड़ी में अवैध रूप से देसी शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका और तलाशी ली। चेकिंग के दौरान गाड़ी से 4 पेटियां देसी शराब (कुल 48 बोतलें) बरामद की गईं। आरोपी शराब के किसी भी वैध दस्तावेज, परमिट या लाइसेंस को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत कुमार पुत्र किरपा राम, निवासी गांव आईथी, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है। आरोपी को BNSS 2023 की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]