Home » ताजा खबरें » छह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों की 4.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त…

छह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों की 4.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस जिला नुरपूर ने नशे के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत एक मामले में छह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों की 4.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि 27 अक्टूबर, 2024 को पुलिस थाना डमटाल के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। इस दौरान कंवलजीत सिंह निवासी अर्जुन नगर डाकघर छयाटा तहसील व जिला अमृतसर से 262 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया था। पूछताछ के दौरान आरोपित ने रहस्योद्घाटन किया था कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। जिला पुलिस नूरपुर ने 8 अप्रैल, 2025 को इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपित राजेश कुमार निवासी अर्जुन नगर डाकघर छयाटा तहसील व जिला अमृतसर को धर्मशाला से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान राजेश कुमार ने बताया कि हेरोइन की तस्करी का कारोबार दुबई से चल रहा था। जिला पुलिस नूरपुर ने 8 अप्रैल, 2025 को इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपित राजेश कुमार निवासी अर्जुन नगर डाकघर छयाटा तहसील व जिला अमृतसर को धर्मशाला से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान राजेश कुमार ने बताया कि हेरोइन की तस्करी का कारोबार दुबई से चल रहा था। जिला पुलिस नूरपुर ने इस मामले की जांच जारी रखी गई तथा तथ्यों के आधार पर 13 अप्रैल, 2025 को नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक अन्य आरोपित राज कुमार उर्फ सेठी निवासी भदरोआ को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]