Home » Uncategorized » शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आत्महत्या की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आत्महत्या की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

ऊना : पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत एक गांव की एक विवाहिता महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाने और कई दिन तक अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। करीब सात पहले उसकी गोंदपुर जयचंद के एक व्यक्ति से सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी। इसके व्यक्ति घर आना-जाना भी शुरू हो गया था। पीड़िता के अनुसार निखिल लगातार उसे पसंद करने और शादी करने की बात कहता रहा, जबकि वह पहले से शादीशुदा होने के चलते इसके लिए तैयार नहीं थी। लेकिन व्यक्ति उसे आत्महत्या की धमकियां देकर ब्लैकमेल करता रहा। करीब एक सप्ताह पहले व्यक्ति ने फोन कर कहा कि अगर उसने निर्णय नहीं लिया तो वह नहर में कूदकर जान दे देगा। अगले दिन जब अपने 9 साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी, तो आरोपी व्यक्ति उसका पीछा करते हुए संतोषगढ़ और फिर नंगल पहुंचा। वहां पर भी वह उसे आत्महत्या की धमकी देकर साथ चलने को कहने लगा और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती अपने साथ हमीरपुर ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि करीब चार दिनों तक व्यक्ति ने हमीरपुर और मंडी में कई अलग-अलग स्थानों पर उसे होटल और कमरों में ठहराकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि व्यक्ति ने ब्लैकमेलिंग और जबरन भगाकर ले शारीरिक संबंध बनाए। उधर, एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *