Home » Uncategorized » ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पुंछ हमले में अनाथ हुए 22 कश्मीरी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे राहुल गांधी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पुंछ हमले में अनाथ हुए 22 कश्मीरी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi News: पाकिस्तान और भारत के बीच में पहलगाम आतंकी हमले के बाद जबरदस्त तनाव देखने को मिला था। हालात ऐसे बन चुके थे कि दोनों तरफ से एक दूसरे पर मिसाइल दागी जा रही थीं। अब इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बड़ी पहल की है जिसने सभी का ध्यान खींचा है। असल में राहुल गांधी उन 22 बच्चों को गोद लेने जा रहे हैं जिन्होंने पाक गोलीबारी में अपने माता-पिता गंवा दिए थे। इस बारे में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस चीफ तारिक हामिद कर्रा ने कहा कि राहुल गांधी पुंछ के उन 22 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्चा उठाएंगे जिन्होंने अपने दोनों माता-पिता पाक गोलीबारी में गंवा दिए थे। तारिक के मुताबिक पहली किस्त तो कल बुधवार को जारी भी कर दी गई है, जब तक बच्चे ग्रेजुएट नहीं हो जाएंगे, मदद जारी रहेगी। अब जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने इस साल मई में पुंछ का दौरा किया था, उन्होंने तब अपने स्थानीय नेताओं से अपील की थी कि वे प्रभावित बच्चों की एक सूचि तैयार करें, उसके बाद ही सरकारी रिकॉर्ड्स खंगाले गए और फिर सर्वे कर एक लिस्ट बनी।

पुंछ दौरे पर क्यों गए थे राहुल?

वैसे राहुल गांधी जब पुंछ गए थे, उन्होंने क्राइस्ट पब्लिक स्कूल का दौरा भी किया था, वहां पर 12 साल के ट्विन उर्बा फातिमा और जैन अल की मौत हो गई थी, पाक गोलीबारी में ही दोनों ने जान गंवाई थी। वहां पहुंच राहुल गांधी ने बच्चों से कहा था कि मुझे बहुत गर्व महसूस होता है, आप अपने दोस्तों को बहुत याद कर रहे होंगे, इस बात का मुझे दुख है। आपको थोड़ा डर भी लग रहा होगा, लेकिन चिंता मत कीजिए, सब नॉर्मल हो जाएगा, इस स्थिति से निपटने का आपका एक ही तरीका होना चाहिए- और ज्यादा पढ़ाई करें। अब समझने वाली बात यह है कि जब पाकिस्तान ने अपनी तरफ से गोलीबारी शुरू की थी, सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ इलाका ही रहा था। कई बच्चे भी घायल हुए थे और मौतें भी हुईं। वैसे पाक की उस गोलीबारी की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। भारतीय सेना ने ना सिर्फ पड़ोसी मुल्क के एयरबेस उड़ा डाले थे बल्कि उसके कई आतंकी ठिकाने भी पूरी तरह ध्वस्त किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *