Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश की सराज घाटी में आपदा के बाद 18 दिन बाद शुरू हुईं HRTC की सेवाएं..

हिमाचल प्रदेश की सराज घाटी में आपदा के बाद 18 दिन बाद शुरू हुईं HRTC की सेवाएं..

लाइव हिमाचल/मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी में आई आपदा के बाद एचआरटीसी की आवाजाही बंद हो गई थी. अब भी घाटी में कई रूटों पर बसें फंसी हुई हैं. हालांकि, धीरे धीरे रोड खोले जा रहे हैं और अब हिमाचल पथ परिवहन निगम ने घाटी के लिए टैंपो ट्रेवलर शुरू करने का फैसला लिया है. मंडी के रिजनल मैनेजर पीयुष शर्मा ने आज यहां बताया कि आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र में परिवहन सुविधा के दृष्टिगत टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि 30 जून की रात आई प्राकृतिक आपदा ने सराज घाटी को बुरी तरह प्रभावित किया. थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए थे, जिससे जनजीवन ठप हो गया था. कई स्थानों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें फंसी रह गईं और अधिकांश रूट बंद कर दिए गए थे. उन्होंने बताया कि स्थिति में सुधार के बाद अब राहत के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं. सड़क मार्गों की आंशिक बहाली के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा बगस्याड तक नियमित अंतराल पर बस सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं ताकि आम जनता को यातायात की सुविधा मिल सके. पीयुष शर्मा ने बताया कि जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निगम ने अन्य क्षेत्रों से तीन टैम्पो ट्रैवलर वाहनों को मंगवाकर मंडी क्षेत्र में तैनात किया है. यह टैम्पो ट्रैवलर 18 जुलाई से बगस्याड–जंजैहली–छतरी मार्ग, बगस्याड–थुनाग–चियूणी मार्ग, बगस्याड–थुनाग–सराची मार्गों पर जहां तक संभव होगा, नियमित रूप से सेवाएं देंगे. इसके साथ ही, जिला मुख्यालय मंडी से बगस्याड और वापसी के लिए निगम की बस सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं. प्रशासन ने आम जनता से संयम बरतने और यात्रा के दौरान सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है. राहत कार्य लगातार जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम पियुष शर्मा ने बताया कि यह सुविधा मण्डी से बगस्याड की तरफ मण्डी से छत्तरी वाया चैलचौक प्रातः 06:00 बजे, मण्डी से सराची वाया पण्डोह प्रातः 06:00 बजे, मण्डी से सराची वाया चैलचौक प्रातः 10:00 बजे, मण्डी से शिकावरी वाया पण्डोह प्रातः 10:15 बजे, मण्डी से छतरी वाया नेरचौक दोपहर 02:00 बजे, मण्डी से परवाड़ा वाया पण्डोह काण्ढा तक दोपहर 02:30 बजे, मण्डी से जंजैहली वाया बैलचौक दोपहर 03:30 बजे जारी रहेगी. वहीं बगस्याड से मण्डी की ओर जंजैहली से मण्डी वाया चैल चौक प्रातः07:40 बजे, छतरी से मण्डी वाया चैल चौक प्रातः 09:00 बजे, भुलाह से मण्डी वाया पण्डोह प्रातः 09:15 बजे, सराची से मण्डी वाया चैल चौक प्रातः 11:30 बजे, शिकावारी से मण्डी वाया पण्डोह दोपहर 12:15 बजे, सराची से मण्डी वाया पण्डोह सांय 04:35 बजे, छतरी से मण्डी वाया चैलचौक सांय 04:45 बजे से चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *