Home » ताजा खबरें » ओरियो और चॉकलेट के डिब्बों में 62 करोड़ रुपये की कोकीन, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला

ओरियो और चॉकलेट के डिब्बों में 62 करोड़ रुपये की कोकीन, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक भारतीय महिला को 62.6 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। यह महिला दोहा से मुंबई आई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने उसे हवाई अड्डे पर पकड़ लिया। डीआरआई के अनुसार, 14 जुलाई को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और महिला को पकड़ा जा सका। महिला के सामान की तलाशी के दौरान डीआरआई अधिकारियों को 6 ओरियो बिस्किट के बड़े डिब्बे और तीन चॉकलेट के डिब्बे मिले। इन 9 डिब्बों को खोलने पर 300 कैप्सूल बरामद हुए, जिनमें सफेद पाउडर था। इसके कोकीन होने की आशंका थी। हर एक कैप्सूल की जांच फील्ड टेस्ट किट से की गई, जिससे कोकीन की पुष्टि हो गई। कुल 6261 ग्राम कोकीन बरामद हुई जिसकी अवैध बाजार में कीमत 62.6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मामले में आगे की जांच जारी

डीआरआई ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले 22 जून को डीआरआई ने सिएरा लियोन से आए एक पुरुष यात्री को अरेस्ट किया था। उसके पास से 11.39 करोड़ रुपये की 1139 ग्राम कोकीन पकड़ी गई थी। वहीं, 20 जून को एक नाइजीरियाई महिला को दिल्ली से मुंबई बस से नशीले पदार्थों की तस्करी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। 50 किलोमीटर की निगरानी के बाद उसे अरेस्ट करने में सफलता हासिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]