Home » ताजा खबरें » उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश…

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश…

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न लम्बित कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां खण्ड विकास अधिकारियों के कार्याें की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत सोलन ज़िला में अब तक 304 कार्याें की जियो टैगिंग हो चुकी है तथा 21 कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने आगामी माह तक सभी लम्बित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ज़िला को सुदंर व स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक कचरे का सही निष्पादन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को ठोस व तरल कचरे का सही निष्पादन व कचरा एकत्र करने के लिए रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग के तहत सोलन ज़िला में 46 संस्थानों को प्रमाणित किया गया है। इसमें धर्मपुर में 10, कण्डाघाट में 07, कुनिहार में 06, नालागढ़ में 13 तथा सोलन में 10 संस्थानों को प्रमाणित किया गया है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 आवास स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूहों को और मज़बूत कर उनकी आर्थिकी में बढ़ौतरी करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में हिम ईरा दुकानों व साप्ताहिक बाजार के माध्यम से 3,62,400 रुपए का कारोबार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। इस बैठक में मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना इत्यादि योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र प्रकाश राणा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर प्रवीण भारद्वाज, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट राजेश ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ नियोन धैर्य शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तनमय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]