लाइव हिमाचल/ चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ शहर के किशनगढ़ इलाके से होटल गिरने की खबर सामने आई थी. हालांकि, अब मौके पर से पता चला है कि प्राइवेट होटल छज्जा गिरा है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें, रेस्क्यू दल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जांच पड़ताल की. अधिकारियों के मुताबिक, होटल का छज्जा गिरा था और किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं हआई है. घटना के दौरान छज्जे के नीचे कोई मौजूद नहीं था. जानकारी के अुनुसार, छज्जा गिरने से जनहानि नहीं हुई है. लेकिन नीचे खड़ी एक कार और एक साइकिल को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, होटल को पूरी तरह से खाली करवाया गया है. दोपहर 3:00 बजे के आसपास की यह घटना बताई जा रही है. फायर, डिजास्टर और पुलिस समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। दरअसल, शुरुआती जानकारी में यह सामने आया था कि होटल गिरा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. होटल की बिल्डिंग में सबसे ऊपर एक छज्जा टूटा है. होटल लेक व्यू नाम का यह होटल था।





