Home » ताजा खबरें » दिल्ली: सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन्स कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली: सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन्स कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

नेशनल डेस्क: दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. ईमेल मिलने के बाद स्कूल को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया और सभी छात्रों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और  डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गई हैं. हालांकि, अभी पुलिस को स्कूल या कॉलेज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह सेंट स्टीफन कॉलेज से सूचना मिली कि उन्हें सुबह 7:15 बजे ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली.पुलिस के अनुसार, ईमेल में कहा गया कि कॉलेज कैंपस और लाइब्रेरी में 4 IED बम और 2 RDX रखे गए हैं. इसमें आगे कहा गया है कि ये दोपहर 2 बजे तक फट जाएंगे. मौरिस नगर पुलिस स्टेशन, उत्तरी जिला पुलिस थाना, बीडीटी और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और गहन जांच की जा रही है. अभी तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि बम की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक स्क्वाड ने दोनों ही संस्थानों को तुरंत खाली कर लिया गया है. सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन्स कॉलेज के परिसरों में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने परिसरों की गहन तलाशी ली. अधिकारियों के अनुसार, अब तक स्कूल या कॉलेज परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है. वहीं, सोमवार को भी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका के CRPF पब्लिक स्कूल को सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी. हालांकि, जांच में पुलिस और बम स्क्वाड को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली हो. इससे पहले भी कई बार दिल्ली के अन्यों स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं. पिछले साल मई में दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे जो पुलिस जांच में फर्जी साबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]