Home » Uncategorized » कर्नाटक के बीदर विश्वविद्यालय के छात्र पढ़ेंगे डॉ. राजन की कहानी कम्मू

कर्नाटक के बीदर विश्वविद्यालय के छात्र पढ़ेंगे डॉ. राजन की कहानी कम्मू

लाइव हिमाचल/सोलन :  कर्नाटक के बीदर विश्वविद्यालय के छात्र अब सोलन के अर्की कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर (हिन्दी विभाग) डॉ. राजन तनवर द्वारा लिखी कहानी कम्मू को पढ़ेंगे। बीदर विश्वविद्यालय के बीए. थर्ड समेस्टर के पाठ्यक्रम में कम्मू कहानी को सिलेबस में स्थान दिया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। डॉ राजन तनवर मूलत: सोलन जिला की कंडाघाट तहसील के गांव घाट कुम्हाला (शराड़ाघाट) के रहने वाले हैं। डॉ. तनवर हिन्दी की विभिन्न विधाओं में लिखते हैं। कविता, कहानी यात्रा संस्मरण पर उनकी अच्छी पकड़ है। डॉ. राजन तनवर ने अपनी कहानी कम्मू के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि उनकी यह कहानी मुख्य रूप से स्त्री विमर्श एवं पर्यावरण विमर्श पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *