कसौली: राधा माधव मुक्तिबोध आश्रम, शिव मंदिर ठेडपुरा व मेहलोग के लोगों के सहयोग से मंडी में आई आपदा राहत के लिए एकत्रित राहत सामग्री से भरी पिकअप को शनिवार सुबह पट्टा मेहलोग से रवाना किया गया। समाजसेवी धर्मवीर कौशल ने बताया कि आपदा पीड़ित लोगो को कुछ राहत प्रदान करने के लिए इलाका के दानी सज्जनों के सहयोग से एकत्रित राशन, बर्तन, कपड़े, चप्पल-जूते, तरपाल, कम्बल, आदि की पिक-अप मंडी के लिए रवाना की गयी। इस नेक कार्य मे मुख्य योगदान आश्रम के संस्थापक व प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री व सभी इलाका निवासियों का रहा। उन्होंने बताया कि यह संस्था समय समय पर मानव सेवा के लिए कार्य करती रही है। जो एक सराहनीय कदम है। इस नेक कार्य के लिए उन्होंने मेहलोग के अन्य लोगों से अनुरोध किया है कि आगे आए। जिससे त्रादसी पीड़ितों के लिए यथासम्भव मदद की जा सके। इस अवसर पर नाग चंद, निहारिका, सुगंधा, अनिल गुप्ता, ज्योति स्वरूप, राकेश गुप्ता, प्रशांत, धर्मवीर, विजय शर्मा, शिव कुमार शर्मा, तरसेम, गीतांजलि शर्मा, कांता शर्मा, अजय गुप्ता, जमुना शर्मा आदि बहुत से गणमान्य मौजूद रहे।





