Home » ताजा खबरें » सोलन के लोगों ने मंडी में आपदाग्रस्त परिवारों के लिए भेजे 180 बिस्तर

सोलन के लोगों ने मंडी में आपदाग्रस्त परिवारों के लिए भेजे 180 बिस्तर

सोलन: सोलन के समाज सेवी व व्यापारियों ने मंडी जिला में आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए 180 पूर्ण बिस्तर ( एक गद्दा, बिछाने की गरम चादर, तकिया ,मोटा कंबल) भेजे। शुक्रवार को सामान लेकर वाहन को सोलन रेस्ट हाउस से रवाना किया गया। समाजसेवी व व्यापार मंडल सोलन के पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, वैश्य समाज के अध्यक्ष रमेश बंसल  (राजा भाई), पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत,  राकेश अग्रवाल, अंजुल अग्रवाल, दिनेश कश्यप, आशीष विशेष रूप से मौजूद रहे। मुकेश गुप्ता ने कहा  की भेजा गया समान इस आपदा की घड़ी में सुदामा के चावल की तरह है पर इस समय फौरी राहत के लिए आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए योगदान करना हर हिमाचल वासी का कर्तव्य हैं। प्रभावित परिवारों हमारे ही भाई,बहन, बुजुर्ग और बच्चे हैं। हमें आशा है हमारे प्रभावित परिवारों के सदस्य इस योगदान को स्वीकार करेंगे। गुप्ता ने हिमाचल के हर इलाका वासियों व व्यापारी भाइयों से मंडी जिला में प्रभावित परिवारों को सहयोग करने के लिए निवेदन किया। गुप्ता ने कहा की मंडी जिला में आपदा से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है आम जन के साथ साथ व्यापारी भाइयों की दुकानों का भी हुआ हैं उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार से मांग की है की मंडी में आपदा से प्रभावित इलाकों और परिवारों के ज्यादा से ज्यादा फंड दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]