Home » ताजा खबरें » चुराह उपमंडल: नकरोड़-चांजू मार्ग पर बादल फटने से पुल बहा, कई पंचायतों का संपर्क टूटा…

चुराह उपमंडल: नकरोड़-चांजू मार्ग पर बादल फटने से पुल बहा, कई पंचायतों का संपर्क टूटा…

मंडी: चुराह उपमंडल के नकरोड़-चांजू सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह बघेईगढ नाले में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे नाले पर बना पुल पूरी तरह बह गया है। इस घटना के चलते ग्राम पंचायत चरड़ा, चांजू, देहरा और बघेईगढ का सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह तेज बारिश के बाद अचानक नाले में उफान आया, जिसने देखते ही देखते पुल को अपने साथ बहा लिया। सड़क के दोनों ओर फंसे ग्रामीणों को अब आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। वहीं, लोगों ने मौके पर जल्द अस्थायी पुल या वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग उठाई है ताकि आपात स्थिति में बीमारों, स्कूली बच्चों और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित न हो।बादल फटने की यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और पूर्व तैयारी की पोल खोल रही है। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम मौके पर रवाना कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]