Home » Uncategorized » उपभोक्ता विद्युत बकाया बिलों का शीघ्र करें भुगतान, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मिलेगा बिल…

उपभोक्ता विद्युत बकाया बिलों का शीघ्र करें भुगतान, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मिलेगा बिल…

सोलन: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने सोलन के विद्युत उपमण्डल नम्बर 01 के उन उपभोक्ताओं से अपने विद्युत बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया है जिन्होंने अभी तक अपने बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी सोलन विद्युत उपमण्डल नम्बर 01 के सहायक अभियंता ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने अभी तक अपने विद्युत बिल जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग गए हैं, को बिलिंग कर्मचारी द्वारा प्रिंटेड बिल नहीं दिया जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को अपना बिल HPSEBbill payment ऐप के माध्यम से देखकर डाउनलोड कर भुगतान करना होगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बिल का भुगतान HPSEBbill payment app विद्युत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, जी पे, भीम एप और पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है। सहायक अभियंता ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विद्युत बोर्ड के सर्कुलर रोड स्थित कार्यालय में तथा कार्यालय नम्बर 01792-223611 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]