मंडी : हिमाचल में इस साल पंचायती राज के चुनाव होना वाले हैं. ऐसे में इन चुनावों ने तीसरे फ्रंट के रूप में आम आदमी पार्टी ने ताल ठोक दी है और पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के माध्यम से आप ने कार्यकर्ताओं को जोड़ना भी शुरू कर दिया है. जिला मंडी से पार्टी ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आगाज किया है. यह जानकारी मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी विजय फुलारा ने दी। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि ऐसे कर्मठ और समाजसेवी युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा और आने वाले पंचायती राज के चुनावों में उन्हें टिकेट देकर मैदान में उतारा जाएगा. पार्टी की मजबूती के लिए मंडी से आम आदर्मी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरूआत कर दी है. कल पार्टी का सम्मेलन जिला कुल्लू में आयोजित होगा, जिसके बाद कांगड़़ा, चंबा और हमीरपुर में भी इस तरह के सम्मेलन किए जाएंगे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप ने कैंडिडेट उतारे थे. हालांकि, कोई सफलता नहीं मिली थी. उधऱ, मौके पर आप पार्टी प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह, राज्य महासचिव राकेश मंढोत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष. शेर सिंह ठाकुर, मंडी लोकसभा इंचार्ज प्रशांत शर्मा, जिला मंडी महिला मोर्चा अध्यक्ष बिमला चौहान, जिला मंडी अध्यक्ष राकेश रावत सहित अन्य भी मौजूद रहे।





